एक्सपायरी पर 15 मिनट में 4000% का रिटर्न, ₹1.70 का पुट ऑप्शन ₹68.55 पर पहुंचा, फिर हुआ जीरो
नए क्लोजिंग-ऑक्शन सिस्टम के चलते गुरुवार की एक्सपायरी के दौरान बैंकएक्स (Bankex) का ₹64,000 वाला पुट ऑप्शन सिर्फ 15 मिनट में ₹1.70 से बढ़कर ₹68.55 के स्तर तक पहुंच गया। इसमें लगभग 4,000% की जबरदस्त तेजी देखी गई। हालांकि, चंद मिनटों के भीतर ही इसकी वैल्यू गिरकर शून्य हो गई। इस हलचल के बीच ऑक्शन विंडो में सेंसेक्स में भी करीब 3% की गिरावट दर्ज की गई, जिससे बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रहा।