एआर रहमान के बेटे एआर अमीन का हुआ कार एक्सीडेंट, सुरक्षित हैं सभी

मशहूर संगीतकार एआर रहमान के बेटे एआर अमीन रविवार को एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। राहत की बात यह है कि वह इस हादसे में सुरक्षित बच गए हैं। चेन्नई के काठीपारा फ्लाईओवर पर अमीन की पोर्शा कार को एक दूसरी गाड़ी ने टक्कर मार दी। घटना के फौरन बाद अमीन और उनके दोस्तों को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

by shortkt.com
2 घंटे पहले
एआर रहमान के बेटे एआर अमीन का हुआ कार एक्सीडेंट, सुरक्षित हैं सभी | ShortKT