एअर इंडिया ने नशे में विमान उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला

एअर इंडिया ने फुकेत से दिल्ली आ रही फ्लाइट के पायलट को बर्खास्त कर दिया है। बीते 4 अगस्त को विमान में आए अचानक झटकों के कारण कई यात्री चोटिल हो गए थे। एयरलाइन ने जानकारी दी है कि पायलट की जांच में 'साइकोएक्टिव पदार्थ' के सेवन की पुष्टि हुई है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की शुरुआती रिपोर्ट में भी उड़ान के बाद हुए डोप टेस्ट का परिणाम 'नॉन-नेगेटिव' आया था।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
एअर इंडिया ने नशे में विमान उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला | ShortKT