ऋतिक रोशन की संपत्ति में 20 साल में हुआ 30,900% का इजाफा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले दो दशकों में अभिनेता ऋतिक रोशन की कुल संपत्ति ₹10 करोड़ से बढ़कर ₹3,100 करोड़ तक पहुंच गई है। यह 20 साल की अवधि में करीब 310 गुना या 30,900% की भारी बढ़ोतरी है। ऋतिक की कमाई का एक बड़ा हिस्सा फिल्मों के अलावा उनके अन्य बिजनेस वेंचर्स से आता है। उनकी महंगी संपत्तियों में जुहू स्थित एक स्काई विला भी शामिल है, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹100 करोड़ है।