उर्फी जावेद ने रवि किशन की बेटी रीवा को लगाई फटकार, पूछा- पिछले जन्म में सांप थी क्या?
उर्फी जावेद ने अभिनेता और नेता रवि किशन की बेटी रीवा के प्रति अपना गुस्सा जाहिर करते हुए पूछा है, 'क्या तुम पिछले जन्म में सांप थी?' यह विवाद तब शुरू हुआ जब उर्फी की बहन डॉली हाल ही में 'अलायंस' शो से बाहर हो गईं। रीवा ने डॉली के निष्कासन के पक्ष में वोट दिया था। उर्फी का कहना है कि रीवा ने पहले डॉली की तारीफ करते हुए कहा था कि वह इस गेम में बने रहने के काबिल है।