उबर राइडर को BMW बाइक पर देख हैरान रह गए फाउंडर, पूछा- यह क्यों कर रहे हो?
आशीष जैन नाम के एक फाउंडर ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि जब उन्होंने उबर पर बाइक टैक्सी बुक की, तो राइडर बीएमडब्ल्यू बाइक लेकर पहुंच गया। आशीष ने हैरानी में उससे सवाल किया, "भाई... तुम उबर क्यों चला रहे हो?" राइडर ने जवाब दिया कि यह उसकी पहली राइड थी। उसने बताया कि वह पैसों के लिए नहीं, बल्कि नए लोगों से मिलने, उनसे बातचीत करने और उनकी सोच को समझने के लिए यह काम कर रहा है।