उबर ड्राइवर ने यात्री को बीच रास्ते में उतारा, कहा- 'जो उखाड़ना है उखाड़ लो'

आशीष जैन नाम के एक X यूजर ने आरोप लगाया है कि एक उबर ड्राइवर ने उन्हें एयरपोर्ट से महज 200 मीटर पहले ही गाड़ी से नीचे उतार दिया और धमकी देते हुए कहा कि 'जो उखाड़ना है उखाड़ लो'। आशीष ने बताया कि उन्होंने ड्राइवर को ₹55 की टिप भी दी थी ताकि वह बुकिंग स्वीकार कर ले, लेकिन ड्राइवर की मंशा किसी रैपिडो ग्राहक को बैठाने की थी।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
उबर ड्राइवर ने यात्री को बीच रास्ते में उतारा, कहा- 'जो उखाड़ना है उखाड़ लो' | ShortKT