उप-चुनाव से ठीक पहले जन सुराज को बड़ा झटका, केसी सिन्हा समेत कई नेता बीजेपी में हुए शामिल
बांकीपुर उप-चुनाव के नजदीक आते ही जन सुराज पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है। बुधवार को केसी सिन्हा और बिट्टू सिंह जैसे प्रमुख नेताओं ने पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया। याद दिला दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में केसी सिन्हा ने कुम्हरार और बिट्टू सिंह ने दीघा विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। बांकीपुर सीट से प्रशांत किशोर खुद चुनावी मैदान में हैं।