उत्तरी साइप्रस तट पर पलटा तुर्किये जा रहा जहाज, 7 की मौत और 23 लोग लापता
तुर्किये की ओर जा रहा एक जहाज उत्तरी साइप्रस के पास समुद्र में पलट गया। इस हादसे में 7 लोगों की जान चली गई है, जबकि 23 अन्य अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। जहाज पर कुल 267 लोग मौजूद थे। घटना के सामने आए वीडियो में कई यात्री पलटे हुए जहाज के ऊपरी हिस्से को पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इनमें से कुछ लोगों ने लाइफ जैकेट पहनी हुई थी, वहीं कुछ अन्य पानी में रहकर बचाव दल के आने का इंतजार करते नजर आए।