उत्तराखंड: मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से केदारनाथ-बद्रीनाथ हाईवे ठप
उत्तराखंड में हो रही मूसलाधार बारिश ने कई जिलों में आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। भूस्खलन की वजह से केदारनाथ और बद्रीनाथ जाने वाले रास्ते कई जगहों पर बंद हो गए हैं, जिससे तीर्थयात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के लिए येलो अलर्ट घोषित किया है। प्रशासन बचाव और राहत कार्यों में लगा हुआ है और आम जनता से सावधानी बरतने की सलाह दी है।