उत्तराखंड: चमोली में निर्माणाधीन टनल धंसी, 7 श्रमिकों की मौत और 3 अभी भी लापता
चमोली, उत्तराखंड के अतिरिक्त जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने जानकारी दी है कि पीपलकोटी में बन रही एक टनल के अचानक ढह जाने से 7 श्रमिकों की जान चली गई है। फिलहाल, मलबे में दबे 3 अन्य लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। अधिकारी के मुताबिक, अब तक कुल 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जिनमें से 14 घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।