उत्तराखंड: चमोली में निर्माणाधीन टनल ढही, 8 श्रमिक बचाए गए

उत्तराखंड के चमोली स्थित पीपलकोटी में गुरुवार शाम विष्णुगाड-पिपलकोटी जल विद्युत परियोजना (THDC) की एक निर्माणाधीन सुरंग का कुछ हिस्सा गिर गया। इस हादसे के चलते टनल के भीतर काफी पानी और मलबा जमा हो गया, जिससे वहां काम कर रहे कुछ मजदूर फंस गए। अब तक 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। फिलहाल, मौके पर NDRF और SDRF की टीमें बचाव अभियान चला रही हैं।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
उत्तराखंड: चमोली में निर्माणाधीन टनल ढही, 8 श्रमिक बचाए गए | ShortKT