उत्तराखंड की 5 ग्लेशियर झीलें खतरे की जद में, सर्वे शुरू; जानें कौन सी हैं ये झीलें
NDMA की 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड की 13 ग्लेशियर झीलों में से 5 को अत्यधिक संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन झीलों में चमोली जिले की वसुधारा ताल के अलावा पिथौरागढ़ की माबन, प्युनग्रू और दो अन्य झीलें शामिल हैं। आपदा प्रबंधन सचिव रणजीत सिन्हा ने बताया कि नेपाल और तिब्बत में हाल ही में हुई बड़ी आपदाओं के बाद, इन झीलों का जोखिम मूल्यांकन और सर्वे किया जा रहा है।