उत्तराखंड का अनोखा 'मक्खन फेस्टिवल': जानिए क्यों दूध और मक्खन से खेली जाती है होली
उत्तराखंड के सुंदर दयारा बुग्याल में हर साल बटर फेस्टिवल मनाया जाता है, जिसमें लोग दूध, मक्खन और छाछ के साथ होली का आनंद लेते हैं। स्थानीय भाषा में इसे अढूंड़ी उत्सव या मक्खन होली के नाम से जाना जाता है। मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण अपने पशुधन की खुशहाली का जश्न मनाने और उनके प्रति आभार व्यक्त करने के लिए इस खास त्योहार का आयोजन करते हैं।