उज़्बेकिस्तान की 30 दिन की वीज़ा-मुक्त यात्रा: PM मोदी की यात्रा की प्रमुख उपलब्धियां
उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस यात्रा को एक ऐतिहासिक घटना करार दिया है। इस दौरान उज़्बेकिस्तान ने भारतीय पर्यटकों के लिए 30 दिनों तक बिना वीज़ा यात्रा करने की अनुमति देने का ऐलान किया। इसके अलावा, उज़्बेकिस्तान में अब यूपीआई (UPI) के जरिए भुगतान किया जा सकेगा, ताशकंद में एक संस्कृत चेयर की स्थापना की जाएगी और भारत वहां मौजूद बौद्ध धर्म से जुड़े स्थलों को संरक्षित करने में भी मदद करेगा।