उज्जैन: 11 अगस्त को मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, मंदिर में विशेष आयोजन
उज्जैन स्थित ऐतिहासिक बड़े गणेश मंदिर में इस बार 15 अगस्त की जगह 11 अगस्त को आजादी का पर्व मनाया जाएगा। मंदिर प्रशासन ने बताया कि 15 अगस्त 1947 को श्रावण कृष्ण चतुर्दशी तिथि थी, जो कि इस वर्ष 11 अगस्त को आ रही है। इस खास मौके पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी और ध्वज पूजन के साथ महाआरती होगी। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी और मंदिर के शिखर पर तिरंगा फहराया जाएगा।