उज्जैन: हनुमान प्रतिमा नहीं हटी तो प्रशासन ने बदला रुख, आस्था का सम्मान करने का दिया भरोसा
उज्जैन में सड़क को चौड़ा करने के लिए मंदिर गिराए जाने के बाद जब भगवान हनुमान की मूर्ति अपनी जगह से बिल्कुल नहीं हिली, तो प्रशासन को अपना फैसला बदलना पड़ा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मूर्ति को हटाने या कहीं और ले जाने की कोई कोशिश नहीं की गई है। एसडीएम एलएन गर्ग ने बताया कि प्रशासन लोगों की आस्था और भावनाओं का पूरा ख्याल रखता है, इसलिए जनता की रजामंदी के बिना कोई भी कार्रवाई नहीं की जाएगी।