उज्जैन: महाकाल मंदिर में खोई चप्पलें, AI की मदद से शख्स ने ऐसे ढूंढा
उज्जैन के महाकाल मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे एक व्यक्ति को बाहर निकलने पर अपनी चप्पलें नहीं मिलीं। वहां चप्पलों का अंबार लगा था, जिसमें अपनी जोड़ी ढूंढना मुश्किल हो रहा था। उसने मंदिर के बाहर रखे जूतों-चप्पलों के ढेर का वीडियो और अपनी चप्पल की फोटो ChatGPT पर अपलोड कर दी। इसके बाद AI की मदद से उसे अपनी चप्पलें वापस मिल गईं।