उज्जैन: मंदिर ढहने के बाद भी हनुमान जी की मूर्ति अपनी जगह से क्यों नहीं हिली?
उज्जैन में हनुमान मंदिर के गिर जाने के बावजूद उनकी प्रतिमा पूरी तरह स्थिर बनी हुई है। विक्रम विश्वविद्यालय के पुरातत्व विशेषज्ञ प्रो. रमण सोलंकी के अनुसार, यह मूर्ति मालवा क्षेत्र में मिलने वाले खास बेसाल्ट पत्थर से बनी है। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि इसे एक विशेष लॉकिंग तकनीक से लगाया गया है, जिसमें पत्थरों के बीच छेद करके प्राचीन समय में बड़े मंदिरों का ढांचा तैयार किया जाता था।