ईवी चार्जिंग को लेकर बड़ा खतरा: 45% भारतीय घरों में आग लगने का डर
कज़ाम और अलायंस फॉर एन एनर्जी एफिशिएंट इकोनॉमी की एक नई रिपोर्ट में सामने आया है कि भारत के करीब 45% घरों का बिजली ढांचा इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षित चार्जिंग के लिए उपयुक्त नहीं है। लोग अक्सर ईवी चार्ज करने के लिए साधारण सॉकेट, एक्सटेंशन कॉर्ड या साझा कनेक्शन जैसे जोखिम भरे तरीकों का सहारा लेते हैं। इस वजह से घरों में आग लगने की आशंका काफी बढ़ गई है।