ईरान से खतरे की आशंका के बीच अमेरिका से इज़रायल लौटे नेतन्याहू के बेटे यायर

इज़रायल की सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बेटे यायर नेतन्याहू को अमेरिका के फ्लोरिडा से वापस इज़रायल बुला लिया गया है। ऐसा ईरान से जुड़े 'गंभीर' सुरक्षा खतरों को देखते हुए किया गया है। हालांकि, शिन बेट ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि यह खतरा किस प्रकार का था या इसके पीछे किन लोगों का हाथ था।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
ईरान से खतरे की आशंका के बीच अमेरिका से इज़रायल लौटे नेतन्याहू के बेटे यायर | ShortKT