ईरान में 20 साल के प्रदर्शनकारी को फांसी, अंतिम संदेश में की याद रखने की अपील
ईरान में 20 साल के प्रदर्शनकारी अर्विन खैरखाह को जेल के अंदर फांसी पर लटका दिया गया। अपनी मौत से पहले परिवार के साथ हुई आखिरी बातचीत में अर्विन ने कहा, "मुझे भूलना मत... हम देश की आजादी के लिए लड़े थे। हमने जो राह चुनी है, उसे शांत मत होने देना।" इससे पहले भी ईरान में दो प्रदर्शनकारियों को सरेआम फांसी दी जा चुकी है।