ईरान मुद्दे पर साथ न देने पर ट्रंप की दक्षिण कोरिया को खरी-खरी, बोले- 39,000 सैनिक आपकी सुरक्षा में तैनात
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया द्वारा ईरान के परमाणु निरस्त्रीकरण में सहयोग करने से मना करने पर नाराजगी जताई है। संयुक्त सैन्य अभ्यास में कटौती के बाद, ट्रंप ने दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग की मदद की अपील को खारिज करते हुए कहा, 'हमारे 39,000 सैनिक उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग-उन से आपकी सुरक्षा कर रहे हैं, और बदले में आप ईरान के मसले पर हमारा साथ नहीं दे सकते?'