ईरान पहुंचा रूस का 'डूम्सडे' विमान: जानिए इसकी ताकत और खूबियां
ईरान और अमेरिका के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने अपना खास Tu-214PU विमान ईरान भेजा है, जिसे 'डूम्सडे' या प्रलयकारी विमान के नाम से जाना जाता है। इस विमान में अत्याधुनिक एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन सिस्टम, सैटेलाइट लिंक और एंटी-जैमिंग तकनीक मौजूद है। इसकी मदद से इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के दौरान भी सुरक्षित तरीके से कमांड और कंट्रोल बनाए रखा जा सकता है। दो टर्बोफैन इंजन वाले इस विमान की टॉप स्पीड 850 किमी/घंटा है और यह एक बार में 7,000 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम है।