ईरान पर हमले का फैसला ट्रंप ने टाला, शांति समझौते पर बनी सहमति
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ होने वाली सैन्य कार्रवाई को अभी के लिए टाल दिया है। ट्रंप के मुताबिक, ईरान और मध्य पूर्व के कुछ अन्य देशों ने उनसे इस हमले को न करने की गुजारिश की है, क्योंकि शांति समझौते का एक खाका तैयार हो चुका है। इस समझौते में होर्मुज़ स्ट्रेट को पूरी तरह से खोलना और ईरान से परमाणु खतरे को समाप्त करना शामिल है।