ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद स्ट्रेट-ऑफ-होर्मुज़ में 9 भारतीय जहाज़ अटके, 198 नाविक सवार
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान पर हुए हालिया अमेरिकी हमलों के चलते स्ट्रेट-ऑफ-होर्मुज़ में आवाजाही लगभग ठप हो गई है। इस वजह से कच्चे तेल और एलपीजी ले जा रहे भारतीय झंडे वाले 9 टैंकर वहां फंस गए हैं। इन जहाज़ों पर कुल 198 भारतीय नाविक मौजूद हैं। भारत सरकार इन जहाज़ों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के लिए ईरान के साथ बातचीत करने की योजना बना रही है।