ईरान को आने वाले दिनों में 3,000 लोगों की मौत का अंदेशा क्यों है?
जर्मन मीडिया आउटलेट 'डी वेल्ट' की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की अंतिम यात्रा में उमड़ने वाली भारी भीड़ और अत्यधिक गर्मी के मद्देनजर एक इमरजेंसी प्लान बनाया है, जिसमें 1,500 से 3,000 लोगों की संभावित मौत की आशंका जताई गई है। हालांकि, स्वतंत्र रूप से इन दावों की पुष्टि नहीं की जा सकी है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए लाखों सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।