ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पिता के अंतिम संस्कार में नहीं दिखेंगे
इज़रायल से जुड़े सुरक्षा खतरों के चलते ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का अपने पिता अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में सार्वजनिक तौर पर उपस्थित होना मुश्किल है। भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि अयातुल्लाह हाकिम इलाही के मुताबिक, राजकीय अंतिम संस्कार से पहले इज़रायल के साथ तनावपूर्ण स्थिति अभी भी बरकरार है।