ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर अमेरिका की सख्ती, डॉलर सिस्टम से बाहर करने की चेतावनी
अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने साफ किया है कि जो देश ईरान को मनी लॉन्ड्रिंग में मदद करेंगे, उन्हें अमेरिकी डॉलर आधारित वित्तीय प्रणाली से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस पर काम शुरू हो गया है। बेसेंट के मुताबिक, इन नए अमेरिकी प्रतिबंधों का मुख्य मकसद ईरान की कमाई के हर मुमकिन रास्ते को पूरी तरह से बंद करना है।