ईरान का दावा: जॉर्डन में अमेरिकी F-35 विमानों को किया तबाह
आईआरजीसी के मुताबिक, गुरुवार को ईरान ने जॉर्डन स्थित अल-अज़राक एयरबेस पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। इस कार्रवाई में अमेरिका के 3 एफ-35 लड़ाकू विमान नष्ट हो गए और 3 अन्य विमान क्षतिग्रस्त हुए हैं। ईरान ने इस हमले में कई अमेरिकी सैनिकों की मौत का भी दावा किया है। गौरतलब है कि केशम आईलैंड पर दो घरों में हुए अमेरिकी हमले में 3 लोगों की जान चली गई थी, जिसके जवाब में ईरान ने यह जवाबी कार्रवाई की है।