ईरान का दावा: जॉर्डन में अमेरिकी लड़ाकू विमानों को बनाया निशाना
ईरान ने कहा है कि उसने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से प्रहार किया है। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के अनुसार, इस हमले में अमेरिका के कई लड़ाकू विमान और एयर-टैंकर पूरी तरह तबाह हो गए, जबकि अन्य को गंभीर क्षति पहुंची है। ईरान की ओर से यह जवाबी कार्रवाई अमेरिका द्वारा हाल ही में किए गए हवाई हमलों के कारण पैदा हुए तनाव के बीच सामने आई है।