ईरान का अमेरिका पर पलटवार, कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों को बनाया निशाना
अमेरिका द्वारा ईरान पर लगातार दूसरे दिन हमला किए जाने के बाद, ईरान ने भी जवाबी कदम उठाए हैं। ईरान ने बहरीन स्थित अमेरिकी नौसेना की फिफ्थ फ्लीट के हेडक्वार्टर और कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर हवाई हमले किए हैं। बता दें कि होर्मुज स्ट्रेट में तीन जहाजों पर हुए हमलों के बाद अमेरिका ने सैन्य कार्रवाई की शुरुआत की थी।