ईरान-इजरायल तनाव के बीच ट्रंप परिवार को तगड़ा आर्थिक नुकसान, ₹5700 करोड़ डूबे
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के बेटे एरिक ट्रंप का बिटकॉइन में किया गया निवेश घाटे में चला गया है, जिससे उनके परिवार को 60 करोड़ डॉलर यानी करीब 5700 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। एरिक की सह-स्थापना वाली कंपनी अमेरिकन बिटकॉइन कॉर्प के शेयरों की कीमत अपने उच्चतम स्तर से 95 फीसदी से भी अधिक गिर गई है।