ईरानी विदेश मंत्री ने अमेरिकी दूत से पूछा, क्या आपने कभी बमबारी के डर वाली मीटिंग अटेंड की है?
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ के साथ हुई अपनी बातचीत का जिक्र किया है। अराघची के अनुसार, उन्होंने विटकॉफ से सवाल किया कि क्या वे कभी ऐसी किसी मीटिंग में शामिल हुए हैं, जहां हर वक्त बमबारी का खतरा बना रहता हो? हालांकि, अराघची ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि यह चर्चा किस बैठक के दौरान हुई थी।