कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने 26 जून से अपनी वेबसाइट और ऐप पर पीएफ क्लेम जमा करने और ईपीएफ पासबुक डाउनलोड करने की सुविधा रोक दी है। ईपीएफओ अपने सिस्टम में एक बड़ा अपडेट कर रहा है, जिसका उद्देश्य पीएफ क्लेम को और अधिक तेज़ी से और आसानी से निपटाना है। इस अपग्रेड को ईपीएफओ 3.0 प्रोजेक्ट का हिस्सा बताया जा रहा है। उम्मीद है कि यह काम 1 जुलाई तक पूरा हो जाएगा।