इस्लामाबाद: अस्पताल के वार्ड में AC कंप्रेसर फटने से लगी आग, 15 नवजात शिशुओं की मौत
पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में भीषण आग लगने के कारण 15 नवजात बच्चों की जान चली गई है। 'जियो न्यूज' की रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल प्रशासन ने बताया कि हादसे के वक्त नर्सरी में कुल 16 बच्चे मौजूद थे, जिनमें से केवल एक को ही सुरक्षित निकाला जा सका। बताया जा रहा है कि यह आग एयर कंडीशनर का कंप्रेसर फटने की वजह से भड़की थी।