इसरो की बड़ी कामयाबी: देश का पहला जियो-इमेजिंग सैटेलाइट अंतरिक्ष में लॉन्च
शुक्रवार की रात 2:55 बजे इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से GSLV-F17 रॉकेट की मदद से EOS-05 जियोसिंक ऑब्जर्वेटरी सैटेलाइट को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में भेजा। यह भारत का पहला जियो-इमेजिंग सैटेलाइट है, जो पृथ्वी से 36,000 किलोमीटर की ऊंचाई पर रहकर देश के हर हिस्से की निगरानी करेगा और वहां की तस्वीरें उपलब्ध कराएगा।