इमरान खान की 9 महीने बाद जेल में पत्नी और बहन से हुई मुलाकात
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में अपनी पत्नी बुशरा बीबी और बहन नूरीन नियाज़ी से मुलाकात की है। पिछले 9 महीनों में यह पहला मौका है जब उनकी परिवार से मुलाकात हुई है। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की सेहत को देखते हुए उन्हें हर हफ्ते अपने परिजनों से मिलने की अनुमति प्रदान की है। गौरतलब है कि बुशरा बीबी भी फिलहाल जेल में ही कैद हैं।