इनकम टैक्स पोर्टल में नया अपडेट: अब इन आय-मुक्त स्रोतों की भी देनी होगी जानकारी
आयकर विभाग ने अपने ई-फाइलिंग पोर्टल और JSON यूटिलिटी में 'रिसीट्स नॉट इन द नेचर ऑफ इनकम' शीर्षक से एक नया कॉलम पेश किया है। इस सेक्शन के जरिए करदाता उन पैसों का विवरण दे सकेंगे जो उनकी नियमित आय का हिस्सा नहीं हैं। इसमें विरासत या वसीयत से प्राप्त संपत्ति, लोन, निजी संपत्ति की बिक्री से मिली राशि और ग्रामीण कृषि भूमि को बेचने से हुई कमाई जैसी जानकारी शामिल की जा सकती है।