इनकम टैक्स ट्राइब्यूनल ने घर में रखे सोने-चांदी के मामले में महिला को दी बड़ी राहत
मुंबई में हुई छापेमारी के दौरान घर से भारी मात्रा में सोना और चांदी बरामद होने पर टैक्स चोरी का सामना कर रही एक महिला को इनकम टैक्स अपीलेट ट्राइब्यूनल से बड़ी राहत मिली है। ट्राइब्यूनल ने अपनी जांच में पाया कि यह कीमती धातुएं उसे शादी में तोहफे के रूप में, पूर्वजों से या फिर परिवार के अन्य सदस्यों से प्राप्त हुई थीं। ट्राइब्यूनल के इस फैसले के बाद महिला पर बकाया ₹11.23 लाख का इनकम टैक्स रिकॉर्ड से हटा दिया गया है।