इथेनॉल पेट्रोल पर बोले सुनील लहरी, जनता पर न थोपें विकल्प
रामायण सीरियल में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि सरकार या किसी भी संस्था को इसे लोगों पर जबरन नहीं थोपना चाहिए, बल्कि उन्हें विकल्प देना चाहिए। लहरी के अनुसार, यह फैसला जनता के हाथ में होना चाहिए कि वे सामान्य पेट्रोल का उपयोग करना चाहते हैं या इथेनॉल मिला हुआ पेट्रोल।