इटली में केबल से टकराकर गिरा जायरोकॉप्टर, धमाके के बाद लगी भीषण आग

उत्तरी इटली के पीडमोंट इलाके से एक जायरोकॉप्टर के केबल कार की तारों से टकराने का वीडियो सामने आया है। टक्कर होते ही विमान में जोरदार धमाका हुआ और उसमें आग लग गई, जिसके बाद वह नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में मौजूद दो लोगों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, इस केबल लाइन का उपयोग इटली की ऊर्जा कंपनी 'एनेल' द्वारा डैम तक जाने के लिए किया जाता था।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
इटली में केबल से टकराकर गिरा जायरोकॉप्टर, धमाके के बाद लगी भीषण आग | ShortKT