इंस्टाग्राम हैंडल से गौरव खन्ना का नाम हटाने के लिए आकांक्षा चमोला ने मेटा से मांगी सहायता
एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल 'akankshagkhanna' से पति गौरव खन्ना का नाम हटाने के लिए मेटा इंडिया से गुहार लगाई है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि वेरिफिकेशन से जुड़ी पाबंदियों की वजह से बार-बार कोशिश करने के बाद भी वह अपना यूज़रनेम बदल पाने में असमर्थ हैं। बता दें कि रियलिटी शो 'लॉक अप' के दौरान आकांक्षा ने खुलासा किया था कि वह और गौरव तलाक लेने जा रहे हैं।