इंस्टाग्राम दोस्ती का दुखद अंत: 16 साल के लड़के की हत्या
झारखंड के गिरिडीह में इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुई एक प्रेम कहानी का अंत बेहद दर्दनाक रहा। यहां 16 वर्षीय मिथुन की हत्या कर दी गई। इस मामले में उसकी प्रेमिका, उसके पिता और मां पर हत्या का आरोप लगा है। आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की थी। चार दिन बाद जब जमीन से पैर बाहर निकला और बदबू आने लगी, तब इस घटना का पता चला। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।