इंस्टाग्राम की फोटो से AI तस्वीरें बनाने वाला नया फीचर विवादों में
मेटा ने इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप के लिए 'Muse Image' नाम का एक नया एआई-आधारित इमेज जनरेटर पेश किया है। इस टूल के जरिए कोई भी व्यक्ति इंस्टाग्राम पर मौजूद पब्लिक तस्वीरों का इस्तेमाल करके एआई इमेज तैयार कर सकता है। इसके लिए बस यूजर को '@' लगाकर संबंधित अकाउंट का नाम लिखना होगा। हालांकि, प्राइवेसी को लेकर उठ रहे खतरों की वजह से इस नए फीचर की काफी आलोचना की जा रही है।