इंद्रा नूई के बयान पर मोहनदास पाई बोले- अमेरिका में कोई महिला राष्ट्रपति नहीं बनी, भारत में PM रह चुकी हैं
इन्फोसिस के पूर्व सीएफओ टीवी मोहनदास पाई ने पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंद्रा नूई के बयान पर निशाना साधा है। इंद्रा नूई ने कहा था कि भारत में रहने पर वह कभी सीईओ नहीं बन पातीं। इस पर पाई ने कहा कि अमेरिका में आज तक कोई महिला राष्ट्रपति नहीं बन पाई है, जबकि भारत में बहुत पहले ही एक महिला प्रधानमंत्री (इंदिरा गांधी) रह चुकी हैं।