इंदौर: रक्षाबंधन पर भाई को लेकर हुई टिप्पणी से गुस्साए महिला ने देवरानी की हत्या की
मध्य प्रदेश के इंदौर में रक्षाबंधन के मौके पर एक महिला पार्वती ने अपनी देवरानी वंदना की चाकू घोंपकर जान ले ली। विवाद की वजह वंदना द्वारा जेल में बंद पार्वती के भाई पर की गई एक टिप्पणी थी। पार्वती ने वंदना के गले पर चाकू से दो बार हमला किया और फिर उसके शव को पानी की टंकी में छिपा दिया। जानकारी के मुताबिक, वंदना की शादी को अभी केवल 24 दिन ही हुए थे और उसने लव-मैरिज की थी।