इंदौर: पत्नी को प्रेमी के साथ देख भड़का पति, सड़क पर बेल्ट से की पिटाई
मध्य प्रदेश के इंदौर में गुरुवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ देख लिया, जिसके बाद उसने सरेआम सड़क पर बेल्ट से उसकी पिटाई कर दी। घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वह शख्स गुस्से में चिल्लाते हुए कह रहा है कि 'इसने मेरे 12 साल बर्बाद कर दिए हैं'। खबरों के अनुसार, पति ने अपनी पत्नी पर एक पुलिसकर्मी के साथ अफेयर होने का आरोप लगाया है।