इंदौर के युवक की महेश्वर में नर्मदा नदी में डूबने से मौत, 9 घंटे बाद मिला शव

खरगोन जिले के महेश्वर में सहस्त्रधारा घाट पर नहाते समय इंदौर के 30 वर्षीय अर्पित हाड़ा नर्मदा नदी के तेज बहाव में बह गए। इस दुखद घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक को परिजनों के सामने बहते हुए देखा जा सकता है। पुलिस, एसडीआरएफ की टीम और गोताखोरों ने करीब 9 घंटे तक तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद सोमवार शाम को उनका शव नदी से निकाल लिया गया।

by shortkt.com
18 घंटे पहले
इंदौर के युवक की महेश्वर में नर्मदा नदी में डूबने से मौत, 9 घंटे बाद मिला शव | ShortKT