इंडोनेशिया: 23 फीट के अजगर ने 35 साल के व्यक्ति को निगला, पेट काटकर निकाला गया शव
इंडोनेशिया के नॉर्थ मलुकु प्रांत के एक गांव में एक 23 फीट विशाल अजगर ने 35 वर्षीय व्यक्ति को जकड़कर अपनी जान ले ली और फिर उसे पूरा निगल गया। खबरों के मुताबिक, बाद में अजगर का पेट चीरकर व्यक्ति के शव को बाहर निकाला गया। यह हादसा 27 जुलाई की सुबह हुआ, जब वह शख्स एक पार्टी से लौटते समय जंगल के रास्ते से होकर अपने घर जा रहा था।